गोंदिया: शिखा, सिंधु एवं सुरेश पिपलेवार के सान्निध्य में आयोजित Spark Spectra 2025 का कार्यक्रम अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन फैशन, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने वाला एक सशक्त मंच साबित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध मॉडल एवं अभिनेता जशजोत भसीन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। Spark Spectra 2025 में बच्चों, किशोरों के साथ-साथ मिस, मिसेज़ एवं मिस्टर कैटेगरी के प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
Spark Spectra 2025 का उद्देश्य केवल एक फैशन शो तक सीमित न रहकर प्रतिभागियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित रहा। इस दौरान रैम्प वॉक, कैटवॉक, ग्रूमिंग, कम्युनिकेशन स्किल्स, स्टेज प्रेज़ेंस और आत्म-अभिव्यक्ति जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया।
Kids Category में आरना मौजे,
Teen Category में काजल बोपचे,
Miss Category में निकिता बिसेन,
Misses Category में बरखा गंगवानी एवं
Mr. Category में हरीश पारधी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। सभी विजेताओं को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया, जिससे उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों, अभिभावकों एवं विशिष्ट अतिथियों ने आयोजन की भरपूर सराहना की। Spark Spectra 2025 ने यह सिद्ध कर दिया कि यह मंच न केवल प्रतिभा को पहचान देता है, बल्कि उसे निखारने और आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी है।
आयोजकों ने जानकारी दी कि Spark Spectra के माध्यम से प्रतिभागियों को भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंचों पर आगे बढ़ने के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं।
ब्रेकिंग
Spark Spectra 2025 का भव्य आयोजन, प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार संगम
RELATED ARTICLES






